गुरुवार 19 फ़रवरी 2026 - 20:46
पहली रमज़ानुल मुबारक को आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनई की मौजूदगी में महफ़िल ए क़ुरआनी का इनइक़ाद

हौज़ा / माह-ए-मुबारक रमज़ान के पहले रोज़ रहबर-ए-इंक़िलाब-ए-इस्लामी आयतुल्लाह सैय्यद अली ख़ामेनई की मौजूदगी में एक रूहानी महफ़िल-ए-क़ुरआनी का इनइक़ाद हुआ, जिसमें मुमताज़ और बैनुल-अक़वामी क़ारियों और उस्तादों ने शिरकत की।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , माह ए मुबारक रमज़ान के पहले दिन रहबर-ए-इंक़िलाब-ए-इस्लामी की मौजूदगी में यह पुरनूर महफ़िल आयोजित की गई, जिसमें मुल्क-ए-ईरान के नामवर और आलमी शोहरत याफ़्ता क़ुर्रा-ए-किराम ने तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-मजीद की दिलनशीं सदा पेश की।

यह रूहपरवर तक़रीब आज अस्र के वक़्त हुसैनिया इमाम ख़ुमैनी में मुनअक़िद हुई, जहाँ क़ुरआन-ए-हकीम की ख़ुशनुमा और असरअंगेज़ तिलावतों ने फ़िज़ा को इमानी कैफ़ियत से मुनव्वर कर दिया।

तक़रीब से ख़िताब करते हुए रहबर ए इंक़िलाब-ए-इस्लामी ने पेश की गई तिलावतों के आला मियार को सराहा और क़ारियान-ए-किराम की जिद्दो-जहद पर शुक्रिया और क़द्रदानी का इज़हार किया।आपने क़ुरआन-ए-करीम से तमस्सुक को मुआशरे की मआनवी तरक़्क़ी और फ़िक्री बुलंदी का अहम ज़रिया क़रार दिया।

यह महफ़िल हर साल माह-ए-रमज़ान के आग़ाज़ पर मुनअक़िद की जाती है, जिसमें क़ुरआनी फ़िज़ा को फ़रोग़ देने और नौजवान नस्ल को क़ुरआन से क़रीब करने पर ख़ुसूसी तवज्जोह दी जाती है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha